फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against contractor father and son for obstructing government work

Sonebhadra News: ठेकेदार पिता-पुत्र पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस

Thu, 13 Feb 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Case against contractor father and son for obstructing government work
ओबरा। ओबरा पुलिस ने नगर पंचायत लिपिक की तहरीर पर ठेकेदार पिता व पुत्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों गलत माप पर बिल बनाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन




ओबरा नगर पंचायत में कार्यरत लिपिक सुधांशु मिश्रा ने ओबरा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डिग्री काॅलेज चौराहे से दादा ऊन चौराहे तक डिवाइडर के सुंदरीकरण का काम हो रहा है। ओबरा नगर पंचायत ठेकेदार अनिल सिंह ने 11 फ़रवरी शाम जेई अखिलेश चतुर्वेदी पर काम का अनुचित माप पर बिल बनाने का दबाव बनाया। जेई के मना करने पर अनिल सिंह ने गाली गलौज करते हुए उन्हें धमकी दी। आरोप है कि उसी शाम लगभग साढ़े पांच बजे के करीब अनिल सिंह अपने पुत्र रोशन सिंह व मुंशी के साथ ओबरा नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अभद्रता करने लगे। जब ईओ मधुसूदन जायसवाल ने बीच बचाव करना चाहा तो कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के सामने ही सभी आरोपियों ने ईओ मधुसूदन जायसवाल को जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने लिपिक सुधांशु मिश्रा की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed