{"_id":"670d71861987c1ccec08f644","slug":"case-against-bjp-leader-for-posting-objectionable-posts-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119260-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पुलिस ने भाजपा नेता पर केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी के सोशल मीडिया अकॉउंट से एक पोस्ट किया गया था। इसमें दशहरा पर रावण दहन की परंपरा को दूसरे धर्म से जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। किसी ने इसके स्क्रीन शॉट के साथ पुलिस से एक्स पर शिकायत की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चोपन पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इस बाबत एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश पर मनीष तिवारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विवेचना की जा रही है। कहा कि सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है। विवादित पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।