फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car overturned, father and son died car overturned while returning home after bidding farewell to daughter-in

Mirzapur News : पलटी कार पिता पुत्र मौत, ससुराल से बहू की विदाई कराकर घर लौटते समय कार पलटी

Sat, 15 Mar 2025 10:43 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

होली पर बहू की विदाई कराकर घर से लौटते समय कार पलटने से पिता पुत्र की मौत हो गई। इस सूचना के बाद पूरे घर मे मातम का माहौल है। बहू सहित चार घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

 

विज्ञापन
Car overturned, father and son died car overturned while returning home after bidding farewell to daughter-in
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हनुमान घाटी कै पास शुक्रवार होली की रात सोनभद्र के ओबरा से बहू की विदाई कर कर लौटते समय अनियंत्रित इनोवा कार लहराकर पलट गई। दुर्घटना में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा घायल मां, नव विवाहिता बहू सहित दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है उनकी भी हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


वाराणसी के शिवपुर निवासी त्रिलोकी नाथ केशरी उनकी पत्नी मंजू केशरी, बेटा आदित्य केशरी, खुशबू तथा पोती आनवी शुक्रवार होली की रात सोनभद्र के ओबरा पहुंचे बेटे आदित्य के ससुराल में होली खेलने के बाद नव विवाहिता बहू नेहा की विदाई कराकर परिवार के साथ इनोवा कार से घर वापस लौट रहे थे जैसे ही कार वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित हनुमान घाटी के पास पहुंची तभी कार का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


जिससे अनियंत्रित होकर सड़क पर ही लहराकर पलट गई दुर्घटना के बाद कार चालक घायलों को इस हालत में छोड़कर मौके से भाग निकला। दुर्घटना में पिता त्रिलोकी नाथ केशरी (65) तथा पुत्र आदित्य उर्फ सीबू (30) की मौके पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से जख्मी जिंदगी की जंग लड़ रही घायल मां मंजू केशरी (60) नव विवाहिता नेहा (28) सहित खुशबू (20) तथा आनवी (8) को  ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया दुर्घटना स्थल पर पहुंचे परिवार के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आई पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए भिजवाया तथा शव को कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। सड़क पर पलटी हुई कार को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया है। कार चालक मौके से फरार है उसकी तलाश कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 हृदय विदरक घटना से हर कोई रहा स्तब्ध, तीन महीने पहले हुई थी शादी
वाराणसी शिवपुर के त्रिलोकी नाथ केसरी के पुत्र सीबू उर्फ आदित्य की शादी तीन माह पूर्व सोनभद्र ओबरा के नेहा के साथ हुई थी कार हादसे की जानकारी होते ही हर कोई स्तब्ध रह गया अहरौरा तथा आस पास के रिश्तेदार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बिलख बिलख कर रोने लगे।

बताया कि होली पर विदाई कराने के लिए इन्नोवा कार से त्रिलोकी नाथ केशरी, पत्नी मंजू केसरी, पुत्र आदित्य उर्फ सीबू, खुशबू व पोती आनवी के साथ अपनी नव विवाहिता बहु नेहा का विदाई कराने ओबरा गये थे सभी लोग वहीं पर होली खेलने के बाद रात में बहु नेहा की विदाई कराकर लौट रहे थे जैसे ही कार हनुमान घाटी के पास पहुंची कि तभी दर्दनाक हादसा हो गया।


सड़क से गुजर रही कार सवार महिला ने की मदद
सड़क पर पलटी इन्नोवा कार की खिड़की का कांच तोड़कर आधा अधूरा बाहर निकले दर्द से कराहते घायलों को देखकर अपनी कार से गुजर रही महिला का दर्द छलक गया उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी इतना ही नहीं घायल बहु नेहा आनवी तथा मंजू को तत्काल सीएचसी पहुंचाया जिससे घायलों का समय से इलाज हो सका मदद करने वाली राहगीर कार सवार महिला की चर्चा तथा सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed