फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car crashes into stationary tanker; father-in-law and daughter-in-law killed, four injured

Sonebhadra News: खड़े टैंकर से टकराई कार, ससुर-बहू की मौत, चार घायल

Thu, 11 Jun 2026 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into stationary tanker; father-in-law and daughter-in-law killed, four injured
बभनी क्षेत्र में सडक हादसा में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
बभनी (सोनभद्र)। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर पोखरा गांव स्थित ढाबा के पास बृहस्पतिवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही कार खड़े टैंकर में टकरा गई। हादसे में यतेंद्र सिंह (70) उनकी बहू रुचि सिंह (33) की मौत हो गई। पत्नी, बेटा, पौत्री समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। बभनी सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक घायल को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी यतेंद्र सिंह का परिवार कार से रेणुकूट होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पोखरा गांव स्थित ढाबा के पास सड़क के किनारे खड़े टैंकर में कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने कार में फंसे सवारों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रुचि सिंह पत्नी पवन सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में यतेंद्र सिंह, उनकी पत्नी मालती सिंह (65), बेटे पवन सिंह (35) और पंकज सिंह (32), पौत्री रिमझिम (4) पुत्री पवन सिंह घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने यतेंद्र सिंह और पवन सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रॉबर्ट्सगंज पहुंचने तक यतेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। पवन सिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बभनी पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बभनी थानाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका है। बभनी। मूल रूप से बलिया के सिकंदरपुर निवासी यतेंद्र सिंह परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते थे। अपने छोटे भाई भाई संतोष सिंह की पत्नी अनीता सिंह की तेरहवीं में शामिल होने वह परिवार के साथ बलिया गए थे। तेरहवीं का कार्यक्रम पूरा होने के बाद वह वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में यह घटना हो गई। बभनी पुलिस ने जब घटना की जानकारी बलिया पुलिस के जरिए उनके घर भिजवाई तो परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। आनन-फानन लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दोपहर तक पुलिस पंचनामा के लिए घरवालों के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed