फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car collides with auto, one dead, three women injured

Sonebhadra News: ऑटो से टकराई कार, एक की मौत, तीन महिलाएं घायल

Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Car collides with auto, one dead, three women injured
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीणों की ऑटो में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऑटो में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के जायसवाल मोड़ के पास रविवार की रात तब हुई, जब वह सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मोरवा के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचकर ऑटो से करीब छह ग्रामीण वापस घर बिरकुनिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गई और इसमें बैठे गिरिजा प्रसाद वैश्य (55) निवासी ग्राम बिरकुनिया की घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

ऑटो में सवार गणेशिया देवी वैश्य, रामकली देवी वैश्य समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कार चालक वाहन छोड़ घटना स्थल से फरार हो गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मोरवा थाने के निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने एवं हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए।

काफी मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे किसी तरह लोगों को समझा कर पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका। पुलिस ने इस घटना के आरोपी कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed