फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Capacity of one out of three sub-stations increased, transformers installed at 400 places are overloaded

Sonebhadra News: तीन में से एक उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, 400 स्थानों पर लगे ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड

Wed, 28 May 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Capacity of one out of three sub-stations increased, transformers installed at 400 places are overloaded
जिले में भीषण गर्मी के चलते ओवरलोडिंग के कारण उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। तीन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जानी थी, इसमें सिर्फ एक उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

वहीं रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में करीब 400 स्थानों पर लगे ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड पर हैं। भीषण गर्मी में इन ट्रांसफॉर्मरों पर बिजली का भार बढ़ गया है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज में कुसुम्हा, पसही, ऊंचडीह, केवली समेत कई अन्य उपकेंद्रों की क्षमता वृ़द्धि की जानी थी। कुसुम्हा विद्युत उपकेंद्र की हाल ही में क्षमता वृद्धि हुई है। इस उपकेंद्र पर पांच एमवी का ट्रांसफार्मर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र का क्षमता वृद्धि करते हुए यहां 10 एमवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिला है। विद्युत वितरण खंड पिपरी के विंढमगंज क्षेत्र के घिवही स्थित उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जानी है।
म्योरपुर ब्लॉक के नधिरा उपकेंद्र की भी अभी क्षमता वृद्धि नहीं हो सकी है। इससे उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली ट्रीपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो अकेले रॉबर्ट्सगंज डिविजन में 400 स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड पर हैं।
बिजनेस प्लान के तहत इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने के लिए पिछले साल ही प्लान भेजा गया था, लेकिन क्षमता वृद्धि नहीं हुई। चालू वित्तीय वर्ष में पुन: इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृ़द्धि किए जाने का प्लान भेजा गया है।
---
250 केवी का लगाया जाना है ट्रांसफार्मर
विंढमगंज। विकास खंड दुद्धी के मुड़ीसेमर गांव में 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा है। इसी से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। ओवरलोडिंग के चलते ट्रीपिंग की समस्या बनी रहती है। गांव में 100 केवी के स्थान पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। अवर अभियंता बाबूनंदन का कहना है कि जल्द ही क्षमता वृद्धि की जाएगी। संवाद

बिजली समस्या दूर करने काे बनेगा नया उपकेंद्र

रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में बिजली संबंधित समस्या को दूर करने तथा पेयजल परियोजना को बिजली आपूर्ति के लिए नगर से सटे इलाके में नया उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। नगर से सटे गेंगुआर गांव में 33/11 क्षमता का नया उपकेंद्र बनेगा।


कुसुम्हा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की गई है। पहले यहां पांच एमवी का एक ट्रांसफार्मर लगा था। 10 एमवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा है। रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में करीब 400 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि प्रस्तावित है। बिजनेस प्लान के तहत क्षमता वृद्धि की जानी है। बिजली समस्या दूर करने के लिए नए उपकेंद्र के निर्माण पर भी काम चल रहा है। -इं. एके सिंह, एक्सईएन-विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article