फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Can apply online to add names to the voter list

मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Fri, 29 Jan 2021 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Can apply online to add names to the voter list
दुद्धी। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में प्रकाशित नहीं हो सका है, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपना आवेदन तहसील मुख्यालय में भी जमा कर सकते हैं। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत और विधानसभा के मतदाता सूची प्रकाशित हो गए हैं। इसके बाद भी यदि किसी का नाम मतदाता सूची में प्रकाशित नहीं हुआ है तो ऐसे व्यक्ति मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों में तैनात सुपरवाइजर और बीएलओ को निर्देश दिया है कि ऐसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करें, जिनके नाम छूट गए हैं। जिन बूथों पर किसी भी मतदाता का नाम शामिल नहीं किया गया है ऐसे बूथों पर भी बीएलओ और सुपरवाइजर मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में शामिल करें। उन्होंने कहा कि कई गांव ऐसे हैं जहां से एक भी मतदाताओं को नाम शामिल नहीं किया गया है और न ही नाम काटा गया है। संबंधित गांवों के बीएलओ और सुपरवाइजर गांव में पता कर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में फार्म भरकर जमा कराकर नाम शामिल करें। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश दिया है कि अगर मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो संबंधित सुपरवाइजर वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed