फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Campaign will be run to avoid tobacco consumption

तंबाकू सेवन से बचने केलिए चलाया जाएगा अभियान

Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be run to avoid tobacco consumption
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा की बैठक रविवार को उरमौरा गांव में प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी के आवास पर हुई। इसमें तंबाकू सेवन से बचने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यहां संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए एक अभिनव पहल एक को रोको, दो को टोको जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने केलिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार 15 और 24 वर्ष की आयु के लगभग 17 फीसदी युवा धूम्रपान करते हैं। प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह ने कहा कि तंबाकू के सेवन से बचाने के लिए जागरुक लोगों से शपथ दिलवाई जाएगी कि वे स्वयं तम्बाकू का सेवन करने वालों को इससे होने वाली बीमारियों एवं दुष्प्रभावों से अवगत करवाएंगे और उसकी यह बुरी आदत छुड़वाने की हर सभव कोशिश करेंगे। बैठक में पवन कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार कनौजिया, फूल सिंह, नवीन कुमार पांडे, श्याम दास विश्वकर्मा, नेतराज पटेल, प्रदीप चौहान, दीप नारायण पटेल, संतोष चतुर्वेदी, ललित चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed