फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Campaign to create plastic free village started

Sonebhadra News: प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का शुरू हुआ अभियान

Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Campaign to create plastic free village started
ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिले में अभियान शुरू हो गया है। चयनित गांवों में शनिवार को बैठक कर ग्रामीणों को अभियान के प्रति जागरूक किया गया। गांव में पहले से बिखरे प्लास्टिक को एकत्रित करने का कार्य भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकरहट में एडीओ पंचायत कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन अनिल केशरी ने ग्राम प्रधान पंकज सिंह के उपस्थिति में बैठक की। ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए उसके सही निस्तारण का तरीका समझाया गया।
विज्ञापन

अनिल केशरी ने बताया कि जो प्लास्टिक हम बाहर फेंक देते हैं, उससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। प्लास्टिक का प्रयोग कम करें और उपयोग के बाद अवशेष को घर के पास एक बोरी टांग कर उसमें रखें। दो चरणों में इस ग्राम पंचायत में 83 किलो प्लास्टिक इकट्ठा कर आरआरसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खंड प्रेरक आलोक पांडेय, पंचायत सहायक अखिलेश यादव, रोजगार सेवक संजय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, दुद्धी ब्लॉक में चयनित 10 में से छह ग्राम पंचायत में खुली बैठक की गई। लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विधिवत समझाते हुए गांव को इससे मुक्ति दिलाने की अपील की गई।

ग्राम पंचायत कटौंधी, जावर, कोलिन डूभा, घोरपा, नगवा एवं जाताजुआ में बैठक हुई। इनमें एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक अनिल केशरी, ग्राम प्रधान बसंती देवी, सचिव घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed