फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Campaign launched in sonbhadra action taken against 440 vehicles including MLA and police markings

UP Traffic: 10 जगह अभियान...440 वाहनों पर कार्रवाई, विधायक व पुलिस लिखी गाड़ी पर शिकंजा; 435 के चालान

Mon, 19 Jan 2026 08:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 08:13 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में विधायक का अनधिकृत पास लगाकर चल रहे वाहन पर कार्रवाई की गई। तीन वाहनों से पास उतरवाया गया गया। वहीं, गलत ड्राइविंग रोकने के लिए एसपी खुद सड़क पर उतरे रहे। चेकिंग अभियान चलाकर 440 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Campaign launched in sonbhadra action taken against 440 vehicles including MLA and police markings
सोनभद्र में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात नियमों के प्रति अनदेखी, खासकर गलत साइड से वाहन चलाने वालों को सचेत करने और मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को एसपी अभिषेक वर्मा सड़क पर उतर पड़े। सीओ ट्रैफिक डाॅ. चारू द्विवेदी के साथ उन्होंने चुर्क तिराहे के पास गलत साइड से वाहन चलाने वालों की चेकिंग की।

विज्ञापन




इस दौरान जहां अनधिकृत पास लगाकर चल रहे तीन वाहनों पर शिकंजा कसा गया। वहीं सुकृत से लेकर शक्तिनगर तक जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का क्रम बना रहा। बगैर नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर शिकंजा तो कसा ही गया। पुलिस लिखे वाहनों पर भी गाज गिरी। 
विज्ञापन


गलत साइड व बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वाले, थार और सफारी वाहनों के जरिए स्टंटबाजी, अवैध पास, अनधिकृत हूटर- सायरन लगे वाहनों की खास तौर पर जांच की गई। चलाए गए विशेष अभियान में लगभग 435 वाहनों का चालान किया गया। वहीं पांच वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ज्यादातर सड़क हादसों में बगैर नंबर प्लेट वाली ट्रकों की तेज रफ्तार और गलत साइड वाहन चलाने वालों, खासकर बाइक लेकर गलत साइड से चलने वालों को चपेट में आने की स्थिति को देखते हुए एसपी ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके क्रम में रविवार को ट्रकों व बड़े वाहनों के चेकिंग का खास अभियान चलाया गया। 

इस दौरान नियमों का उल्लंघन व बगैर नंबर प्लेट संचालन में 185 वाहनों का चालान किया गया और पांच को सीज करने की कार्रवाई की गई। सोमवार को बाइक लेकर गलत साइड चलने वालों पर अंकुश की विशेष मुहिम चलाई गई। इस अभियान की अगुवाई के लिए एसपी खुद सड़क पर उतर पड़े। 

बचते दिखे नियम तोड़ने वाले

उन्होंने सीओ ट्रैफिक के साथ चुर्क तिराहे के गलत साइड से आ रहे वाहन चालकों को रोककर नियमों की याद दिलाई। बगैर हेलमेल बाइक चलाने वालों को नियमों के पालन और हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने के प्रति सचेत किया गया। साथ ही वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई। स्टंटबाजी में प्रयुक्त होने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया और कार्रवाई की गई। 

सुकृत, मारकुंडी, चोपन, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिगर सहित 10 जगहों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 250 वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तीन ऐसे चारपहिया वाहन मिले जो विधायक का अनधिकृत पास लगाकर चलते मिले। पास उतरवाने के साथ ही जहां एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं पास फर्जी तो नहीं है, इसकी भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed