फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   By worshiping Mother Cow, all gods are worshipped

गो माता की पूजा से हो जाती है सभी देवताओं की पूजा : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Tue, 05 Dec 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
By worshiping Mother Cow, all gods are worshipped
केकराही। ग्राम पंचायत बकाही में नवनिर्मित मंदिर में लोकेश्वर महादेव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि विधान से हुआ। देर शाम तक चले कार्यक्रम में मुख्य यजमान डाॅ. अमरनाथ देव पांडेय रहे। मुख्य अतिथि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लोकेश्वर महादेव की मूर्ति का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंचासीन जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू एक स्वाभिमान का नाम है, जिसका सिर सबके सामने नहीं झुकता। उन्होंने कहा कि गौ माता एक पशु नहीं हैं, बल्कि सब देवताओं का चलता-फिरता मंदिर हैं। गौ माता सभी देवताओं की माता हैं। ऐसे में उनकी पूजा माता के रूप में हर सभी को करनी चाहिए और उनकी रक्षा, उनकी पूजा के लिए सभी को बचनबद्ध कराया। कहा कि देश में अमृतकाल चल रहा है। बावजूद सौ करोड़ हिंदूओं के देश में चोरी छिपे गो वध किया जाता है। यह पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंचासीन पुरोहित देवकी नंदन ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य ने पूरे हिंदुस्तान में 11 लाख शिव मंदिर का निर्माण कराने का संकल्प लिया है। इस मौके पर स्वामी हरसानंद, दीपक शास्त्री, गोबर गोपाल दास महाराज के अलावा राजेश्वरी देव पांडेय, डॉ. पारसनाथ मिश्र, डाॅ. गोपाल सिंह, अशोक चौबे, गोपाल स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed