{"_id":"596fa85d4f1c1b1b118b4568","slug":"bus-turned-out-cleaner-died-36-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटी, खलासी की मौत, 36 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटी, खलासी की मौत, 36 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चकचपकी लैंपस के पास बुधवार की सुबह पलटी बस और जुटे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चकचपकी लैंपस के पास बुधवार की सुबह सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इंजानी के रहने वाले खलासी राजेश (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 36 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और डायल 100 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र दुद्धी भेज दिया।
बुधवार की सुबह सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस रेणुकूट से बीजपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे बस तेज गति होने के नाते बभनी थाना क्षेत्र के चपकी महुअरिया गांव में स्थित चपकी लैंपस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में पहुंच गए। घटना की जानकारी बभनी थाना के साथ ही डायल 100 को दी। पांच मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गई। शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला गया।
हादसे में खलासी राजेश पुत्र रामजनम मौत हो गई। यहां से ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने डायल 100 वाहन और एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत देख मेही लाल, संध्या, संतोष, अखिलेश और अभिषेक को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि जिन घायलों को चोटें आई हैं और उनका उपचार यहां संभव नही था। ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है ।