फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bus

रोडवेज बसों में महिलाएं रात 12 बजे तक कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा

Sun, 02 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bus
सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड में यात्री संचालन के लिए खड़ी बसें। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भाई-बहनों के स्नेह के पर्व रक्षाबंधन केे मौके पर महिलाएं सोमवार को रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। हालांकि पुरुषों को किराए में छूट नहीं मिलेगी। परिवहन निगम की ओर से जिले में रक्षाबंधन के मौके पर 15 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा 30 बसें पहले से चल रही हैं। रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की ओर से महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा कराई जा रही है। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। इस दिन पुरुष यात्रियों को किराया में छूट नहीं मिलेगी। रोडवेज की बसों में यात्रा करने पर उन्हे किराया देना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में पहले से सोनभद्र डिपो की 30 बसें संचालित हो रही हैं। रक्षाबंधन के मौके पर 15 अतिरिक्त रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी। इसमें घोरावल-खलियारी मार्ग पर तीन, विंढमगंज मार्ग पर तीन, बीजपुर मार्ग पर तीन, आसनडीह मार्ग पर दो, ओबरा-वाराणसी के बीच दो, मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर चार, वाराणसी, शक्तिनगर गोरखपुर मार्ग पर 10, वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर 13 और राबर्ट्सगंज-वाराणसी के बीच पांच रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर रोडवेज बसों के फेर रक्षाबंधन पर 15 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। महिलाएं दो अगस्त की रात 12 बजे से तीन अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकती हैं। -एके सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed