फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus and truck collide, 24 passengers injured

बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 24 यात्री घायल

Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bus and truck collide, 24 passengers injured
पिपरखाड़ गांव के समीप अंबिकापुर-रेणुकूट मार्ग पर रविवार को बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने सात घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे पिपरखाड़ गांव के पास अंबिकापुर से रेणुकूट की ओर जा रही निजी बस विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों में कुंडी के विनय कुमार, सुनील कुमार व वीरेंद्र कुमार, मिर्जापुर के अंशु व रेखा शर्मा, प्रतापपुर के ओंकार तिवारी, आश्रम के विजय कुमार, नधिरा निवासी सुरेश कुमार, वाड्रफनगर की लक्ष्मी, अंशी व नागेश्वर, पशुपतिपुर के गोविंदा व आकाश पटेल, बीडर निवासी चंपा, रेनूसागर की अंजू यादव गोबरा के अरमान, सलवाही के कलावती व महेंद्र, भिंड निवासी अभिषेक कुमार, आरा की शेफाली और छत्तीसगढ़ के शाहिद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष सभी खतरे से बाहर हैं, उनका उपचार चल रहा है। उधर घटना की जानकारी होने पर घायलों के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। एसओ का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बभनी के पिपराखांड में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस ।

बभनी के पिपराखांड में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस ।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed