फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burnt effigies of the district administration

जिला प्रशासन का पुतला फूंका

Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of the district administration
चोपन के एक सपा नेता की कार्यशैली पर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़क उठे। राबर्ट्सगंज सिविल लाइन्स रोड स्थित कचहरी चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के कार्यों की निंदा करते हुए प्रशासन पर सहयोग का आरोप लगाते हुए सपा नेता के विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो संगठन चूप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन



 हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि चोपन के एक सपा नेता ने हिंदू समाज को ठेस पहुंचाया है। इसका माकूल जवाब जनता जरूर देगी।


कहा कि सपा जिलाध्यक्ष तत्काल पार्टी से निष्कासित करते हुए चोपन के सपा नेता के विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई करवाएं, अन्यथा बहुसंख्यक समाज से आगामी विधान सभा चुनाव में अपेक्षा न रखें। हिंदू युवा वाहिनी प्रमुख भानू प्रकाश तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन सपा नेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करे नहीं तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यम पांडेय ने सपा नेता के कार्य प्रणाली की निंदा करते हुए कहा कि जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती संगठन के लोग चूप नहीं बैठेंगे। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में कमलेश चौहान, अनुराग पांडेय, अतुल मिश्रा, मोहित, बृजेश, आशीष चौबे, विजय, संदीप, रत्नेश, अंकित, अखिलेश पांडेय, सोनू, किसन मोदनवाल, शिवम, विनय, पंकज भारती, आकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed