फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burning truck kept running on the highway, people

Sonebhadra News: हाईवे पर दौड़ता रहा बर्निंग ट्रक, तेज लपटें देख सहमे लोग

Sat, 01 Jul 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Burning truck kept running on the highway, people
दुद्धी। वाराणसी से पशु आहार लेकर झारखंड के गढ़वा जा रहे ट्रक में शनिवार को आग लग गई। धू-धूकर जलता ट्रक हाईवे पर कई किमी तक दौड़ता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक की नजर पड़ी तो वह दुद्धी के बीड़र गांव के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क पर जलते ट्रक को देख लोग सहम गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत से आग बुझाई, तब तक ट्रक और उसमें लदा सामान जलकर नष्ट हो गया था। घटना से दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर आवागमन भी काफी देर तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

वाराणसी से पशु आहार लेकर एक ट्रक झारखंड के गढ़वा जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे रजखड़ घाटी में ट्रक पहुंचने पर लोगों ने देखा कि ट्रक के डाला से तेज धुंआ निकल रहा है। शोर मचाते हुए लोगों ने चालक को आगाह किया, बावजूद चालक करीब पांच किलोमीटर दूर तक ट्रक लेकर कस्बे से सटे बीड़र गांव तक पहुंच गया। तेज आग की लपटें देखकर चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों ने आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से रीवा-रांची नेशनल हाईवे 39 पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed