फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bumblebees created havoc in Rihand project seven people injured

Sonbhadra News: भौंरों ने मचाया उत्पात, रिहंद परियोजना में मची भगदड़, सीआईएसएफ जवान समेत 7 मजदूर घायल

Wed, 27 Mar 2024 04:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 04:45 PM IST
सार

Sonbhadra News: बड़ी संख्या में मजदूर रिहंद परियोजना में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान जंगली भौंरों के झुंड ने हमला बोल दिया। मैटेरियल गेट से लेकर स्वागत द्वार तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वागत द्वार में बस स्टैंड तक मजदूरों का रेला लग गया। घंटों बाद भौंरो के शांत होने पर अन्य मजदूर अपने-अपने साइड पर ड्यूटी पर लौटे।

विज्ञापन
Bumblebees created havoc in Rihand project seven people injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

सोनभद्र जिले के बीजपुर रिहंद परियोजना में भौंरों के हमले में एक सीआईएसएफ के जवान समेत सात मजदूर जख्मी हो गए। भौंरों के हमले के दौरान रिहंद परियोजना के मैटेरियल गेट से लेकर स्वागत गेट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इलाज के बाद जवान के साथ ही सभी मजदूरों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मजदूर रिहंद परियोजना में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान जंगली भौंरों के झुंड ने हमला बोल दिया। मैटेरियल गेट से लेकर स्वागत द्वार तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वागत द्वार में बस स्टैंड तक मजदूरों का रेला लग गया। हमले में छह मजदूर व एक सीआईएसएफ का जवान घायल हो गया। सभी को धन्वंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायलों में निर्मल कुमार (21) निवासी डोरहर, जमुना (28) निवासी चपकी, श्यामसुंदर (50) व सौदागर (30) निवासी जरहा, राजकुमार (38) निवासी चेतवा, चीनीलाल (38) निवासी जरहा के साथ सीआईएसएफ का जवान बाबाधन अली (37) निवासी रिहंद सीआईएसएफ कॉलोनी घायल हो गए। सभी का इलाज धन्वंतरि चिकित्सालय में करने के बाद छुट्टी कर दी गई। घंटों बाद भौंरो के शांत होने पर अन्य मजदूर अपने-अपने साइड पर ड्यूटी पर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed