{"_id":"6a15e7781c47790ca00546e1","slug":"bulldozers-clear-encroachments-under-flyover-pac-deployed-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147107-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, पीएसी रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, पीएसी रही तैनात
बढ़ौली चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे से गुमटी हटाते कर्मचारी। स्रोत स्वयं
Link Copied
सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से दूसरे दिन मंगलवार को भी फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाया गया। पीएसी बस की मौजूदगी में फ्लाईओवर के नीचे बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान संबंधित दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान स्वर्ण जयंती (बढ़ौली) चौक से नवीन सब्जी मंडी गेट के आगे तक चला। ठेला, खोमचा वालों को दोबारा दुकान नहीं लगाने के लिए सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में अतिक्रमण गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे नगर क्षेत्र में आए दिन जाम लग रहा है। इसी को ध्यान में रखकर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन भी फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया। मंगलवार को पीएसी बल की मौजूदगी में नगर पालिका प्रशासन की तरफ से बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई खाली पड़ी गुमटी को ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर वहां से अन्यत्र ले जाया गया। बढ़ौली चौक पर पुलिस बूथ के पास में फल की दुकान को हटाया गया। वहीं पास में ठेले पर गन्ना का रस निकालने वाले के साथ ही फुल्की, चॉट का ठेला लगाने वालों को हटाया गया। सख्त चेतावनी दी गई कि यदि देाबारा दुकान लगाए तो उनका सामान जब्त कर दिया जाएगा। बढ़ौली चौक से नवीन सब्जी मंडी गेट के आगे तक अतिक्रमण हटाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि फ्लाईओवर के साथ ही नगर के अन्य इलाकों में भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान नगर पालिका के कार्यालय सहायक राजीव गुप्ता, सफाई नायक सुजीत रावत, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, रजनीश राय, रंजीत प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
बढ़ौली चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे से गुमटी हटाते कर्मचारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।