फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bulldozer run on empty houses in submerged area Bhisur

Sonebhadra News: डूब क्षेत्र भीसुर में खाली घरों पर चला बुल्डोजर

Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on empty houses in submerged area Bhisur
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पैकेज का लाभ ले चुके लोगों को खाली कराने का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया। बुल्डोजर एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ डूब क्षेत्र के भीसुर गांव पहुंचे तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने मौके पर मौजूद विस्थापितों से पूछताछ करने के बाद खाली पड़े घरो पर बुल्डोजर चलवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों को विस्थापन पैकेज का लाभ दिया जा चुका है। इसके बावजूद सूचना मिल रही थी कि तमाम विस्थापित घर को नही ढहाया जा रहा है। इसके लिए बीते एक साल में कई बार नोटिस एवं डुगडुगी पिटवाकर घर खाली करने की अपील किया गया था। कुछ लोग तो अपने गृहस्थी का सामान लेकर यहां से जा चुके हैं, मगर कई लोग अभी भी परियोजना की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे है। कई बार नोटिस एवं अपील के बावजूद भूमि से कब्जा न हटाने की बात को शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके तहत बुधवार से अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन भीसुर में खाली पड़े दर्जनों घरो को जमींदोज किया गया। इस मौके पर अमवार चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर सिंह, सिंचाई विभाग अवर अभियंता नन्दलाल यादव के साथ ही हलका कानूनगो एवं लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed