{"_id":"62c331b3e72cce73cc1a3b15","slug":"bulldozer-roared-on-encroachment-in-obra-sonbhadra-news-vns662312978","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के चोपन रोड पर सड़क के दोनों किनारे पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। सोमवार को एसडीएम रमेश कुमार की देखरेख में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने टीम के साथ कई जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण हटवाया। 50 से अधिक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं पुलिस का कड़ा रुख देख कई दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटवाया। वहीं इस दौरान अतिक्रमण हटवाने को लेकर दो दुकानदार आपस में ही भिड़ गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने एक विवादित व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गए।
अतिक्रमण हटवाने का कार्य सुभाष चौराहा से लेकर ओबरा बैरियर तक चला। इस दौरान घरों और दुकानों के सामने से करीब 50 चबूतरे सहित बाउंड्री वॉल को जेसीबी मशीन से तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि लगभग एक माह पूर्व पीडब्लूडी ने सड़क के दोनों तरफ मानक के अनुसार नापी कर लाल निशान लगाया गया था लेकिन जद में काफी दुकानें आ जाने के कारण नगर पंचायत ने रियायत देते हुए सड़क के किनारे बनी सफेद पट्टी से मात्र सात मीटर दूर दोनों तरफ तक अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया था। अतिक्रमण हटाने से पूर्व नगर पंचायत लगातार कई बार ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचना प्रसारित कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया। इसके बावजूद किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद एसडीएम ने अतिक्रमण हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार, थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा आदि रहे।