फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSP candidate from Sonbhadra and SP candidate from Churk

Sonebhadra News: सोनभद्र से बसपा और चुर्क से सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

Thu, 20 Apr 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate from Sonbhadra and SP candidate from Churk
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में चौथे दिन थोड़ी तेजी आई। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में सीता देवी ने नामांकन किया तो वहीं चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी शमा परवीन ने नामांकन किया। इनके अलावा रेणुकूट से तीन, अनपरा से दो और डाला से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। सदस्यों पदों पर भी नामांकन करने वालों की भीड़ रही। वहीं पर्चा बिक्री का सिलसिला भी जारी रहा। अध्यक्ष पद के लिए 32 और सदस्य पद पर 187 ने नामांकन फार्म खरीदा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नामांकन का क्रम थमने से ठीक पहले समर्थकों के साथ सदर तहसील पहुंची सीता देवी ने बसपा प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका सोनभद्र से अपना नामांकन किया। उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष बी. सागर, पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल, जोनल कोऑर्डिनेटर गुड्डू राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर चार दिनों में सिर्फ एक ही नामांकन ही हुआ है। इससे पहले चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी शमा परवीन ने दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ सपा के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दुबे, बाबूलाल यादव, सईद कुरैशी, संजय यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। तहसील गेट पर प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक समेत चार लोगों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

ओबरा: राजकीय पीजी कॉलेज नामांकन केंद्र पर बृहस्पतिवार को ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह और सभासद के लिए 30 नामांकन पत्र बिके। वहीं चोपन में सभासद के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके साथ ही डाला बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद के कुल नौ पर्चे बिके। डाला से अध्यक्ष पद पर एक नामांकन भी हुआ। इसके अलावा सदस्य पद के लिए ओबरा और चोपन से छह-छह, डाला बाजार से एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इस दौरान मौके पर एसडीएम प्रभाकर सिंह, सीओ डॉ. चारु द्विवेदी, तहसीलदार सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। दुद्धी: स्थानीय तहसील क्षेत्र के चार नगर पंचायतों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए 12 और सदस्य पद के 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद पर छह एवं सभासद के लिए 58 लोगों ने नामांकन भी किया। अध्यक्ष पद पर अनपरा विश्राम प्रसाद व स्वतंत्र कुमार ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए 24 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया। रेणुकूट में अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार शर्मा के अलावा प्रज्ञा तिवारी और बृजेश पांडेय ने नामांकन कराया। सदस्य पद पर 20 नामांकन हुए। पिपरी से सदस्य के 10 और दुद्धी से 4 दावेदारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed