{"_id":"662aa31637655a08de093718","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-riding-a-bike-were-crushed-by-a-bus-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112301-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बाइक सवार जीजा-साले को बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बाइक सवार जीजा-साले को बस ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव में बृहस्पतिवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना से कुछ देर पहले ही दोनों बरात से लौटे थे। दूल्हे की कार में छूटा दुल्हन के घर से मिला लोटा लेने बाइक से जा रहे थे। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
सेमिया गांव निवासी गणेश (26) के छोटे भाई की बुधवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनका साला ओबरा निवासी सुनील (30) भी आया था। बृहस्पतिवार को बरात घर लौटी। दोपहर में दूल्हा भी दुल्हन की विदाई कर घर आया। दूल्हा-दुल्हन को उतारने के बाद कार लेकर चालक लौट गया।
इसके कुछ देर बाद ही पता चला कि दुल्हन के घर से आया रस्म वाला लोटा कार में ही छूट गया है। गणेश ने कार चालक को फोन कर रास्ते में ही रुकने को कहा और खुद बाइक से लोटा लाने निकल पड़ा। उसके साथ बाइक पर साला सुनील भी सवार हो गया। दोनों गांव से बाहर निकले, तभी चितरंगी (मप्र) से चोपन की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवार बस के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घरवाले घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे जुगैल एसओ भैया एसपी सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, चालक बस को चकतवार गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। एसओ ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।