फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Braari have on the lives of children in integrated schools jalopy buses

बच्चों की जान पर भ्ाारी पड़ रहीं स्कूलों की खटारा बसें

Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
एटा में हुए स्कूली बस हादसे से स्कूल में चलने वाली बसों को लेकर फिर बहस तेज हो गई है। विभाग से कड़ाई करने की मांग की जा रही है। जिले में भी स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। क्षमता से अधिक बच्चों को खटारा बसों में ढोया जा रहा है। अधिकांश स्कूली बसों के साइड शीशे में जाली नहीं है। पुलिस और परिवहन विभाग के अफसर इस पर कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हैं।
विज्ञापन



उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में 170 बस एवं 100 चार पहिया स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। स्कूली वाहनों का कलर पीला व चालकों के अलावा एक असिस्टेंट होना चाहिए। साइड शीशे में जाली, फर्स्टएड बाक्स, सीज फायर व चालकों का कार्मिशयल लाइसेेंस होना जरूरी है। प्रत्येक वाहन पर चालक के अलावा एक असिस्टेंट तैनात होने चाहिए। बड़ी बसों में 52 से 60 बच्चें और मीडियम बसों में 18 से 40 बच्चें ले जाने की क्षमता है। लेकिन जिले में नियमों को ताख पर रखकर अधिकांश स्कूली वाहन संचालित हो रहे है। क्षमता से अधिक वाहनों में बच्चों को ढोया जा रहा हैै। जबकि अभिभावकों से मनचाहा किराया वसूल जा रहा है।
विज्ञापन


पांच प्रतिशत भी बसों में जाली तक नहीं है, फिर भी जिम्मेदरान मौन धारण किए हुए है। हालांकि गुरुवार को एटा में स्कूली बस और ट्रक में हुई भिड़ंत के बाद जिले के परिवहन विभाग की नींद टूटी गई है। एआरटीओ अवधेश सिंह ने कहा कि  वर्ष 2016 में नियमों को ताख पर रखकर संचालित हो रहे करीब 50 बसों का चालान किया गया था। जिन स्कूलों के वाहन चल रहे है उनके प्रधानाचार्य को जल्द नियमानुसार वाहनों को संचालित करने के लिए नोटिस भेजी जाएगी। क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाले वाहनों के मालिकों और संबंधित विद्यालय के प्रधाचार्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed