फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   braajeel ilevan kee teem ne bloo staar kee teem ko haraaya

ब्राजील इलेवन की टीम ने ब्लू स्टार की टीम को हराया

Sun, 21 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
braajeel ilevan kee teem ne bloo staar kee teem ko haraaya
रेणुकूट। क्षेत्र के खाड़पाथर में स्थित बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में ब्राजील इलेवन की टीम ने ब्लू स्टार की टीम को 33 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें ब्राजील एलेवन और ब्लू स्टार की टीम फाइनल में पहुंची थी। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार व विशिष्ट अतिथि रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। फाइनल मैच में ब्लू स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ब्राजील एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ब्लू स्टार की टीम 10 ओवर खेलते हुए 86 रन ही बना सकी। ब्राजील एलेवन के बल्लेबाज विराट ने 29 और कौशल में 26 रन बनाए। ब्लू स्टार की टीम से अमित ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। ब्लू स्टार के अनुपम ने 4 विकेट प्राप्त किए। मुख्य अतिथि डॉ नीलांजन मजूमदार ने कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहती है इसलिए हारने वाली टीम बिल्कुल निराश ना हो। खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम अनुशासित बने रहते हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने भी दोनों टीमों को अच्छे खेल के लिए बधाई दी। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जॉली अम्बष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह, जयंत सिंह, मुन्ना लाल, परमहंस, रंजीत, संतोष, रवि सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed