फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bord pareeksha ke lie taiyaar ho rahee kaksh nireekshakon kee soochee

बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हो रही कक्ष निरीक्षकों की सूची

Sat, 12 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
bord pareeksha ke lie taiyaar ho rahee kaksh nireekshakon kee soochee
सोनभद्र। जिले में चुनाव के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी जोरों पर है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र तय होने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की सूची बनाई जा रही है। इसके लिए शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज हो रहा है। इसकी सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर चढ़ाई जा रही है। विद्यालयों को जल्द कोर्स पूरा कर प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए निर्देशित किए जाने के बाद विभाग ने केंद्रों के निर्धारण की अंतिम सूची भी जारी कर दी है। इसके बाद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी की जा रही है। इस तैयारी के तहत सभी विद्यालयों को कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए उनका ऑनलाइन डाटा माध्यमिक शिक्षा की साइट पर अपडेट किया जा रहा है। जिससे परीक्षा से कुछ दिनों पूर्व तक कोई कमियां बाकि न रह जाएं। जो विद्यालय खुद से डिटेल अपडेट कर रहे हैं, उन्हें छोड़ अन्य विद्यालयों को डाटा अपलोड करने के लिए निर्देशित भी कर दिया गया है। डीआईओएस रविशंकर का कहना है कि स्कूलों के खुलने के बाद बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी कार्यों को समय रहते पूर्ण कर लिया जा रहा है। जिसके बाद परीक्षा का समय नजदीक आने पर कोई कार्य अधूरे न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed