फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of CISF personnel, who returned from duty at night, found hanging in his room.

Sonebhadra News: रात में ड्यूटी से लौटे सीआईएसएफ कर्मी का कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव

Tue, 14 Apr 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Body of CISF personnel, who returned from duty at night, found hanging in his room.
मृतक अरुण कुमार फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
बीजपुर (सोनभद्र)। सीआईएसएफ की एनटीपीसी रिहंद इकाई में तैनात गाजीपुर निवासी प्रधान आरक्षक अरुण कुमार (47) का शव मंगलवार को आवास में फंदे पर लटकता मिला। घटना से कुछ देर पहले ही वह रात्रि ड्यूटी पूरी कर लौटे थे। पत्नी आवास के बाहर थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस व सीआईएसएफ की टीमें घटना के कारणाें की छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी अरुण कुमार 2000 में सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती एनटीपीसी रिहंद इकाई में प्रधान आरक्षक के पद पर थी। सीआईएसएफ कॉलोनी के क्वार्टर नंबर बी-62 में वह पत्नी पुष्पा देवी के साथ रहते थे। पत्नी के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह रात्रि की ड्यूटी के बाद घर आए और कमरे में सोने चले गए। वह भी आवास से बाहर कहीं बात करने लगी। कुछ देर बाद अंदर गईं तो पति अरुण कुमार का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। शोर-गुल सुनकर आसपास के अन्य क्वार्टर में रहने वाले सीआईएसएफ कर्मी व उनके परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अरुण कुमार को फंदे से उतारा गया, मगर तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर सीआईएसएफ व पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर आए। छानबीन के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। बीजपुर एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारा जा चुका था। पत्नी पुष्पा देवी के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बता दें कि अरुण कुमार को एक बेटी दीपशिखा (25), पुत्र मुकेश कुमार (24) व आयुष (21) हैं। तीनों बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं।

मृतक अरुण कुमार फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

मृतक अरुण कुमार फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed