फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bodies of two teenagers found hanging from a tree in the forest

जंगल में पेड़ से लटकते मिले दो किशोरों के शव

Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two teenagers found hanging from a tree in the forest
म्योरपुर/विंढ़मगंज(सोनभद्र)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की सुबह दो किशोरों के शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकते पाए गए। म्योरपुर में जंगल किनारे नीम के पेड़ से लटकते शव को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस आत्महत्या बता रही है। वहीं विंढ़मगंज में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव निवासी सुनील का पुत्र सूरज (16) शुक्रवार की शाम चार बजे के बाद से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच शनिवार की सुबह गांव के पास स्थित जंगल के किनारे नीम के पेड़ से सूरज का शव लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। सूरज तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन बेटे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दूसरी ओर, विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के मेदनीखाण गांव निवासी राजेश्वर राम के पुत्र रवि कुमार (17) का शव घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। रवि 11वीं का छात्र था। पिछले कुछ माह से एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़कर काम कर रहा था। पिता राजेश्वर राम के मुताबिक कंपनी से जुड़ने के बाद वह अक्सर देर रात तक घर आता था। इसे लेकर शुक्रवार की शाम उन्होंने बेटे को डांट लगाई और सबसे पहले पढ़ाई पर ध्यान देने की हिदायत दी। इसके बाद रात में खाना खाकर सभी लोग सो गए। भोर में रवि उठकर घर से बाहर गया और थोड़ी दूरी पर पेड़ से लटककर जान दे दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सुनील कुमार ने शव कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed