फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bodies of a teenager boy and a teenager girl found hanging from a tree in the forest

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव

Thu, 08 May 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bodies of a teenager boy and a teenager girl found hanging from a tree in the forest
रामगढ़ (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ जंगल में बृहस्पतिवार को किशोर-किशोरी के शव एक साथ पेड़ से लटकते मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी और सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। दोनों मुरैला गांव के रहने वाले थे। दोनों शादी करना चाहते थे। घर वालों के राजी न होने पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बैजनाथ गांव से सटे जंगल में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पशु लेकर गए चरवाहों की नजर बरगद के पेड़ से लटकते शवों पर पड़ी। फंदे के सहारे किशोर-किशोरी के शव लटक रहे थे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रामपुर बरकोनिया एसओ कमल नयन दुबे भी फोर्स के साथ माैके पर पहुंचे। शवों को फंदे से उतरवाकर छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सदर रणधीर मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों के माध्यम से शवों की शिनाख्त का प्रयास किया गया। काफी देर बाद दोनों की शिनाख्त हो गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि किशोर की उम्र 17 साल और किशोरी की उम्र 15 साल के आसपास है।
विज्ञापन

दाेनों मुरैला गांव के रहने वाले थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। इस कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed