फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BMS will not support detention of 26

26 नवंबर के हडताल का समर्थन नहीं करेगा बीएमएस

Sat, 21 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
BMS will not support detention of 26
अनपरा। बीएमएस ने 26 नवंबर को प्रस्तावित भारत बंद का समर्थन नहीं करने का निर्णय लिया है। संगठन का कहना है कि इस बंदी का कोयला से कोई संबंध नही है। कामर्शियल माइनिंग सहित कोयले से संबंधित अन्य मुद्दों पर कोयला श्रमिक पहले ही तीन दिवसीय हड़ताल कर चुके हैं। अब पुन: एक दिन की बंदी से नुकसान होगा। ये बातें बीएमएस के राष्ट्रीय कोयला प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने शुक्रवार को बीना स्थित बीएमएस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दिन के भारत बंद से कोल कर्मचारियों का कोई लेना देना नहीं है। अलबत्ता इससे देश की कुछ राजनीतिक पार्टियों को जरूर फायदा होगा। उन्होंने एनसीएल में बढ़ती दुर्घटनाओं और संविदा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा में व्याप्त खामियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे कोल मंत्रालय के संज्ञान में लाकर सुधार कराने की मांग की। कोल प्रभारी ने बताया कि कोल इंडिया की सभी कंपनियों का प्रवास कर कर्मचारियों की जमीनी स्तर की समस्याओं का आंकलन कर इसे सीआईएल एवं कोल मंत्रालय स्तर से निराकरण कर कर्मचारियों में व्याप्त निराशा को समाप्त करने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कंपनी में दिन रात मेहनत कर विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर उत्पादन लक्ष्य हासिल करने वाले कर्मचारियों का इसके लाभांश में भी हिस्सेदारी सुनिश्चित किये जाने की मांग की। कहा कि 22 नवम्बर एनसीएल के दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक सिंगरौली में होगी। इस मौके पर मायाशंकर सिंह, अरुण कुमार दूबे, मुन्नीलाल, बेचूलाल, अशोक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed