{"_id":"67a8e177f96303bce5079f12","slug":"bjym-leaders-body-found-on-the-roadside-had-serious-head-injuries-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124148-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क किनारे मिली भाजयुमो नेता की लाश, सिर पर थे गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क किनारे मिली भाजयुमो नेता की लाश, सिर पर थे गंभीर चोट
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज के बकवार गांव के पास रविवार को सड़क किनारे भाजयुमो नेता की लाश मिली।
बाइक भी थोड़ी दूर पर पड़ी थी। सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
शिवपुर गांव निवासी आलोक पांडेय (22) भाजयुमो जिला इकाई के कार्यालय मंत्री थे। वह शनिवार शाम को बाइक से रॉबर्ट्सगंज से घर लौट रहा था। रविवार सुबह बकवार गांव के पास रामगढ़-कूरा मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क पर बाइक गिरी देखी।
कुछ ही दूरी युवक भी मृत हाल में पड़ा था। पहचान के बाद सूचना घरवालों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक आलोक शनिवार रात 9 बजे राॅबर्ट्सगंज से घर के लिए चला था। वह दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। बड़े पिता ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं थाना प्रभारी प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।