फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP's trust on Nandlal remains intact, he again became district president

Sonebhadra News: नंदलाल पर भाजपा का भरोसा बरकरार, दोबारा बने जिलाध्यक्ष

Sun, 16 Mar 2025 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
BJP's trust on Nandlal remains intact, he again became district president
भाजपा ने नंदलाल गुप्ता को दोबारा जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। वह 15 सितंबर 2023 से इस पद का दायित्व संभाल रहे हैं। संगठनात्मक चुनाव में पार्टी ने फिर से उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के 27 दावेदारों के बीच नंदलाल गुप्ता को ही दोबारा मौका देने के पीछे संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जातिगत समीकरणों को अहम माना जा रहा है। नंदलाल ओबीसी में वैश्य समुदाय से आते हैं। इस वर्ग को भाजपा का कोर वोट माना जाता है। जिले में इनकी बड़ी संख्या भी है।
विज्ञापन

संघ के स्वयं सेवक के रूप में शुरुआत करने वाले नंदलाल दुद्धी तहसील के कुदरी गांव के रहने वाले हैं। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के नंदलाल की पहचान कुशल संगठनकर्ता के रूप में रही है। वह बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी में विद्यार्थी परिषद के प्रमुख, तहसील प्रमुख, जिला प्रमुख, ओबरा पीजी कॉलेज में छात्र संघ महामंत्री, विंध्याचल मंडल और पूर्वी यूपी के विभाग संगठन मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1997 से 2012 तक करीब 16 वर्ष पूर्णकालिक संगठन मंत्री के रूप में वह वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, विंध्याचल इकाई में भी काम कर चुके हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर रहे नंदलाल को पार्टी ने सितंबर 2023 में पहली बार जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा था।

तत्कालीन जिलाध्यक्ष अजीत चौबे को मध्यावधि में हटाकर उन्हें नियुक्त किया गया था। अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान निर्विवाद रूप से संगठन को मजबूत करने और विभिन्न अभियानों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने के बदले जिलाध्यक्ष पद पर उनकी दोबारा ताजपोशी की गई है। लोकसभा चुनाव और दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की करारी हार के बाद नंदलाल की कुर्सी पर खतरे की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed