फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP's 'Seva Sankalp Yatra' reaches Obra; Minister of State extends welcome.

Sonebhadra News: ओबरा पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, राज्य मंत्री ने किया स्वागत

Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP's 'Seva Sankalp Yatra' reaches Obra; Minister of State extends welcome.
ओबरा के राम मंदिर स्थित मानस भवन पर सेवा यात्रियों का स्वागत करते समाज कल्याण राज्य मंत्री संजी
ओबरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा रविवार को जिले की सीमा पार कर ओबरा विधानसभा पहुंची। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ओबरा स्थित श्रीराम मंदिर के मानस भवन में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा लोगों को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने का माध्यम बन रही है। उनके मुताबिक केंद्र सरकार ने विकास को जनकल्याण से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके बाद सेवा यात्रियों के साथ राज्य मंत्री ने रामलीला मैदान में 11 फलदार पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। निर्धारित कार्यक्रम के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर यात्रा संयोजक विशाल पांडेय, सह संयोजक अमरेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, एसडीएम ओबरा रवि कुमार पासवान, अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, सभासद अमित गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed