{"_id":"6ae6528430714f18f305df19","slug":"bjp-organized-a-run-for-unity-on-national-unity-day-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-155632-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने निकाली रन फॉर यूनिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने निकाली रन फॉर यूनिटी
रॉबर्ट्सगंज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में शामिल भाजपा के पदाधिकारी। स
Link Copied
सोनभद्र। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को भाजपा की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से शुरू हुई दौड़ चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अशोक मौर्य रहे, जबकि अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने की। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने सरदार पटेल के संघर्षपूर्ण जीवन और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। अशोक मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देशसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्य, बीएन गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, रामबली मौर्य, बलराम सोनी, पिंटू सिंह, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अजय पांडेय, सरोज केशरी, ऋतु अग्रहरि और तारा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।