फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP Kisan Morcha divisional vice-president dies in tractor accident in sonbhadra

सोनभद्र: खलिहान में ट्रैक्टर से दबकर भाजपा नेता की मौत, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे डॉ. शिवकुमार

Mon, 29 Nov 2021 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha divisional vice-president dies in tractor accident in sonbhadra
शिवकुमार मिश्रा, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली गांव में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से भाजपा नेता की मौत हो गई। खलिहान में कृषि कार्य के दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पनौली गांव निवासी डॉ. शिव कुमार मिश्र(60) भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे। सोमवार की सुबह वह खलिहान में धान की ओसाई की तैयारी में जुटे थे। सारे यंत्र जोड़ने के बाद उन्होंने नीचे खड़े होकर ट्रैक्टर स्टार्ट किया। पहले से ही गियर लगा होने के कारण स्टार्ट होते ही ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। पिछले पहिये की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल की ओर रवाना हुए। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना जताने गांव पहुंच गए। डॉ. शिवकुमार मिश्रा को कोई संतान नहीं है। उनके छोटे भाई की दो बेटियों और एक बेटे की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में काफी लोकप्रिय डॉ. शिवकुमार मिश्र भाजपा किसान मोर्चा के शाहगंज मंडल के उपाध्यक्ष थे। इसके साथ ही पूर्व में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी साधन सहकारी समिति ओबराडीह की डायरेक्टर हैं।

डॉ. शिवकुमार मिश्र ने बीएएमएस किया था और गांव में क्लीनिक भी चलाते थे। दूर-दूर से सर्पदंश से पीड़ित लोग इलाज के लिए उनके यहां आते थे। वह बेहद विनम्र व व्यवहार कुशल थे और सेवा भाव से जहरीले जीवों से पीड़ितों का उपचार करते थे।

छोटे भाई लंबे अरसे से हैं लापता
डॉ. शिवकुमार मिश्र के पिता की दो पत्नियों में पहली पत्नी के दो पुत्र व दूसरी पत्नी के भी दो पुत्र थे। शिवकुमार के छोटे भाई कृष्णकुमार मिश्र विवाह के कुछ वर्ष बाद अचानक लापता हो गए और उनका आज तक कोई पता नहीं चला। कृष्णकुमार को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। नि:संतान डॉ. शिवकुमार मिश्रा अपने छोटे भाई कृष्ण कुमार के परिवार के साथ रहते हैं।

उनकी धर्मपत्नी का भी स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। उनकी मौत के बाद पूरे गांव व आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। कृष्णकुमार के लापता होने के बाद शिवकुमार की मौत से ग्रामीण इस अनहोनी को कोसते नजर आए। उनके निधन पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता माला चौबे, सुरेंद्र मौर्य, घोरावल मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, आद्या पांडेय, शाहगंज मंडल अध्यक्ष दिलीप मौर्य, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed