फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government is suppressing farmers: Mukesh Ahlawat

किसानों का दमन कर रही है भाजपा सरकार: मुकेश अहलावत

Fri, 05 Feb 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
BJP government is suppressing farmers: Mukesh Ahlawat
घोरावल। आम आदमी पार्टी की बैठक शुक्रवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के गुरूवल गांव में हुई। मुख्य अतिथि दिल्ली से आए सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुकेश अहलावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का गठन आम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए हुआ है। हमारी पार्टी जन आंदोलन से निकली है। वहीं केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें किसानों का दमन कर रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में आप सरकार ने नागरिकों को मुफ्त में बिजली, पानी, शिक्षा उपलब्ध कराया है और बुजुर्गों को एक सहायक के साथ श्रवण योजना के तहत तीर्थयात्रा की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि यदि नेता, नीतियां व नीतियों का क्रियान्वयन ईमानदारी से किया जाए तो समाज के निचले तबकों का निश्चित तौर पर कल्याण होगा। राजू राज, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार मौर्या, रामनरेश पाठक, रामनिहोर मौर्या, रामपाल पटेल, सुरेश कुमार मौर्या, संजय सिंह, बंगाली सिंह, कमलेश मौर्या, विजयी पटेल इत्यादि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय ने की। संचालन जिला महासचिव रमेश गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed