{"_id":"6161968a8ebc3e05cc3c0665","slug":"bjp-government-did-the-most-work-for-the-farmers-sonbhadra-news-vns61625466","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने किसानों के लिए किया सबसे ज्यादा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने किसानों के लिए किया सबसे ज्यादा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें संगठन के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। सभी मंडलों में 30 अक्तूबर तक ग्राम पंचायत समिति बनाने और सेक्टर स्तर पर किसान सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुनील पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए जितनी योजनाएं लागू की जा रही हैं, उतनी किसी भी सरकार में नहीं हुईं। चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या किसानों की उपज खरीदने का मामला। नीम कोटेड यूरिया के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्धता भाजपा सरकार ने कराई। विशिष्ट अतिथि गोविंद यादव और जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि किसान देश की नींव है। देश की मूलभूत संरचना में किसान का महत्वपूर्ण योगदान है। आगे आने वाले चुनाव में पूरे देश में किसान एक विशेष मुद्दा बनकर खड़ा है। भाजपा का किसान मोर्चा इस बार आगे आने वाले चुनाव में युद्ध की रणनीति में सेनापति की भूमिका में है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यादवेंद्र द्विवेदी ने की। संचालन महामंत्री नरसिंह पटेल व अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर मंजू गिरी, राजेश मिश्रा, उमेश सिंह पटेल, मनीषा राय, दिलीप चौबे, चंद्र प्रकाश दुबे, गौरीशंकर कुशवाहा, कन्हैया लाल गुप्ता, सूर्य देव, विनोद तिवारी, बृजेश कुमार पांडेय, ध्रुवकांत द्विवेदी, अभय कांत, विनोद सिंह पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, जवाहर जायसवाल आदि मौजूद रहे।