फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Birha competition took place in Govardhan Puja ceremony of Yadav Mahasabha

यादव महासभा के गोवर्धन पूजा समारोह में हुआ बिरहा मुकाबला

Mon, 08 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Birha competition took place in Govardhan Puja ceremony of Yadav Mahasabha
दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर बिरहा मुकाबले में बिरहा गाती गायिका नीतू राज। - फोटो : SONBHADRA
यादव महासभा की ओर से गोवर्धन पूजा के तहत रविवार की रात बिरहा मुकाबला में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। बनारस के कलाकार उपेंद्र लाल यादव ने मां मैहर वाली देवी शारदा भवानी... की वंदना से बिरहा मुकाबले की शुरुआत की। मुकाबले में उनके सामने बनारस से ही आईं गायिका नीतू राज रहीं। नीतू राज ने भी मुकाबले में भरपूर टक्कर दी। हे जगतरन माई तेरे बिन सूना संसार है... के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। दोनों कलाकारों के बीच शानदार मुकाबले का श्रोताओं ने रातभर खूब लुत्फ उठाया। इसके पूर्व वाराणसी क्षेत्र के शिक्षक एलएलसी लालबिहारी यादव ने फीता काटकर बिरहा मुकाबला का उद्घाटन किया। इस मौके पर जगदीश यादव, विजयशंकर यादव, हरिशंकर यादव, परमेश्वर यादव, बुद्धिनारायन यादव, सुखसागर यादव, रामलाल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अवधनारायण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed