फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike slips while trying to save goats, rider dies

Sonebhadra News: बकरियों को बचाने में फिसली बाइक, सवार की मौत

Thu, 30 Jan 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike slips while trying to save goats, rider dies
वैनी। रायपुर थाना अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सड़क पर अचानक आईं बकरियों को बचाने में उसकी बाइक फिसल गई। बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिजवार गांव निवासी हासिम (55) बुधवार को किसी काम से चुर्क की तरफ गए थे। देर शाम करीब सात बजे लौट रहे थे। रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पटवध मोड़ के पास अचानक बकरियाें का झुंड सड़क पर आ गया। इसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में हासिम के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने बीएचयू भेज दिया। देर रात बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव को घर लाकर अंतिम संस्कार किया गया। हासिम को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

---
तीन किमी के बीच चार माह में तीन मौतें
रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर चौखड़ा से पटवध मोड़ के बीच करीब तीन किमी की दूरी के बीच पिछले चार माह में यह चौथा सड़क हादसा है। इन हादसों में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन की जान गई है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क सीधी होने के कारण वाहन सवार तेज गति से आगे बढ़ते रहते हैं। इस बीच आबादी क्षेत्र में अचानक से सड़क पर किसी के आने से दुर्घटनाएं होती हैं। मोड़ के पास पूर्व में हादसे के बाद एक ब्रेकर भी बनाया गया था, जो कुछ दिनों में ही टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर फिसली बाइक, युवक की मौत

करमा। थाना क्षेत्र के तिलौली के समीप बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बंदर देवा गांव निवासी रामू (30) पुत्र रामस्वरूप बाइक से कहीं जा रहा था (तिलौली के तिवारीपुर के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed