फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding youth dies after being hit by vehicle

Sonebhadra News: बाइक सवार युवक की वाहन के धक्के से मौत

Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by vehicle
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक वाराणसी से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत सोनतरई गांव निवासी विक्रम यादव (24) सोमवार को वाराणसी गया था। मंगलवार की देर शाम वह बाइक से ही लौट रहा था। मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर बाबूराम डिग्री कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक के नंबर से पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की थी। इसी सिलसिले में वह वाराणसी गया था। सूचना पाकर परिजन बुधवार की सुबह पहुंचे। पिपरी एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed