फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding youth dies after being crushed by trailer

ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 27 Jul 2021 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being crushed by trailer
शक्तिनगर। ककरी कोयला परियोजना के जीएम ऑफिस के समीप मंगलवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह सामान की डिलिवरी करता था। हादसे से नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

रेणुसागर शिव मंदिर निवासी शशिकांत मौर्या (23) ऑनलाइन आर्डर वाले सामान की डिलीवरी का कार्य करता था। शाम साढे़ चार बजे बाइक से वह बीना की तरफ से अनपरा आ रहा था। इसी दौरान शक्तिनगर की तरफ से ही कोयला लेकर आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर के पीछे का पहिया युवक के शरीर पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहिए में फंसकर काफी दूर तक घसीटते जाने से शव क्षत-विक्षत हो गया। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। लोगों ने कोयला परिवहन करने वाले वाहनों की गति पर अंकुश लगवाने और फोरलेन निर्माण की गति बढ़ाने की मांग की। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed