{"_id":"67a10b1ab32dae5ceb09028c","slug":"bike-riding-woman-dies-after-being-hit-by-trailer-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-123906-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुल्लापाथर में रविवार की शाम ट्रेलर की चपेट मे आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में पति घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुलडोमरी गांव निवासी हरिशंकर रविवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित अपने ससुराल गया था। देर शाम लौटते समय दुल्लापाथर में पीछे से आ रही ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में हरिशंकर की पत्नी शिवकुमारी (28) सड़क पर गिर गई। ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया गया है।