फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding project worker died in a road accident

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार परियोजना कर्मी की मौत

Thu, 19 Jan 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bike riding project worker died in a road accident
अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान जंगल में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। युवक तापीय परियोजना में संविदा पर कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी कमलेश विश्वकर्मा (35) अनपरा तापीय परियोजना में संविदा पर कार्यरत हैं। वह परियोजना कॉलोनी में ही रहते थे। डिबुलगंज में उनके मकान का निर्माण हो रहा है। इसी संदर्भ में किसी काम से वह बुधवार को बैरपान की ओर गए थे। लौटते समय किसी वाहन के चपेट में आने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन एनसीएल के जयंत चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रामा सेंटर से पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए अनपरा लाने के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से ऐसी घटना की कोई भी जानकारी उन्हें या थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed