फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider returning home from market murdered with sharp weapon

Sonebhadra News: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 28 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning home from market murdered with sharp weapon
सोनभद्र/करमा। करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव के पास शनिवार की रात धारदार हथियार से वार कर बाइक सवार की हत्या कर दी गई। बाजार से घर लौटते समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर हमलावरों तक पहुंचने में जुटी है।
विज्ञापन

सरंगा निवासी रामनरेश यादव (50) खेती करते थे। शनिवार की शाम वह किसी काम से करमा बाजार गए थे। देर रात करीब नौ बजे घर लौटने के दौरान गांव के बाहर बदमाशों ने धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट, एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक की टीमों ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है। घटना से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक बरामद हुई है। सभी बिंदुओं पर छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed