फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider going to in-laws house dies in accident, wife and daughter injured

Sonebhadra News: ससुराल जा रहे बाइक सवार हादसे में मौत, पत्नी-बेटी घायल

Sat, 10 Aug 2024 05:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider going to in-laws house dies in accident, wife and daughter injured
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर छपका के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटी भी गंभीर रुप से घायल हुई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ के बिहारी टोला निवासी अटल बिहारी मौर्य (25) शुक्रवार को अपनी पत्नी पूजा (22) और बेटी (डेढ़ वर्ष) को साथ लेकर बाइक से ओबरा स्थित अपने ससुराल जा रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वह रॉबर्ट्सगंज से आगे बढ़ा, तभी छपका के पास पीछे से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती व बच्ची सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अटल बिहारी को मृत घोषित कर दिया। पत्नी व बेटी का उपचार चल रहा है। बताते हैं कि करीब पांच साल पहले युवक की शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंचे लोढ़ी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed