फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider going to in-laws' house dies in a road accident

Sonebhadra News: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 17 Aug 2024 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to in-laws' house dies in a road accident
बभनी। थाना क्षेत्र के बखरिहवां-रेणुकूट मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार की देर शाम हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बीजपुर थाना क्षेत्र के टेकुआ पिंडारी निवासी त्रिवेणी प्रसाद (28) पुत्र छोटेलाल अपने घर से ससुराल कटौंधी जा रहा था। नधिरा मोड़ के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 और एंबुलेंस को दी। आनन-फानन घायल युवक को बभनी सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे वाहन पर बैठा ही रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। मां राजकुमारी और पत्नी सोनामती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed