फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after colliding with tractor-trolley standing on the road

Sonebhadra News: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर- ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार की मौत

Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor-trolley standing on the road
बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप सोमवार की रात सड़क पर खड़े ट्रैक्टर- ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। अंधेरे में ट्राॅली नजर नहीं आने से बाइक सवार उसमें टकरा गई। गति तेज होने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

बभनी के सुकरौन टोला निवासी प्रीतम शर्मा (23) पुत्र रामप्यारे सोमवार की रात बभनी बाजार से अपने घर जा रहा था। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास बीच सड़क पर ट्रैक्टर ट्राॅली थी। विपरीत दिशा से कोई अन्य वाहन आ रहा था। वाहन का हेडलाइट चमकने से बाइक सवार प्रीतम सीधे ट्राॅली से टकरा गया।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायल युवक को तत्काल बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रीतम की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से मां पुष्पा देवी और पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास पड़ोस के लोग उन्हें किसी तरह से ढांढस बंधाने में लगे रहे। पिता रामप्यारे शर्मा घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया। मौके पर पहुंचे बभनी थाने के एसआई शिवमूरत यादव ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed