फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by a truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 14 May 2021 05:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck
सलखन। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित एआरटीओ ऑफिस के समीप बृहस्पतिवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कृष्ण कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मीना बाजार निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पप्पु गुप्ता अपनी भांजी की शादी में नई बाजार लालजी गुप्ता के घर गए थे। अर्धरात्रि के बाद शादी समारोह से कृष्ण कुमार बाइक चलाते हुए अपने घर जा रहे थे। रास्ते में लोढ़ी के समीप राजमार्ग पर रात करीब दो बजे एक ट्रक के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed