फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collided with a tree, young man died, friend is serious

Sonebhadra News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 16 Mar 2025 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree, young man died, friend is serious
स्थानीय थाना अंतर्गत बभनी-बीजपुर मार्ग पर असनहर विद्यालय के पास रविवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झोझवा निवासी सरदार सिंह (20) और रवींद्र कुमार (22) बाइक से अपने घर से चपकी की तरफ जा रहे थे। पुरानी बस्ती असनहर स्कूल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराते हुए पेड़ में भिड़ गई। बाइक सवार दोनों युवक छिंटककर दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई शशिकांत सिंह ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सीएचसी बभनी पहुंचाया। वहां सरदार सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रवींद्र कुमार काे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

---
सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल
थाना क्षेत्र के बीजपुर मार्ग पर पथरी टोला के पास रविवार की शाम सड़क हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल देवरी निवासी रीना देवी (30) व सीता देवी (32) को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। दोनों महिलाएं राशन लेने के लिए पतेरीटोला आई थीं। और वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed