{"_id":"5be5d6cbbdec2269537840c0","slug":"bike-bites-when-workers-are-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को हिरासत में लेने पर पथराव, बाइकें फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को हिरासत में लेने पर पथराव, बाइकें फूंकी
sonbhadra news
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों ने फंूक दी बाइकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा (सोनभद्र)। समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर रेणुसागर पॉवर प्रोजेक्ट के गेट पर आठ दिन से धरना दे रहे भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संविदा श्रमिकों को शुक्रवार की शाम को चार बजे पुलिस ने हटा दिया। 24 संविदा श्रमिकों को हिरासत में भी लिया गया। इससे गुस्साए कुछ श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने शाम को पुलिस पर पथराव किया। बाद में रेनुसागर पावर डिवीजन के इंजीनियर हॉस्टल के बाहर खड़ी तीन बाइकों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना में छह से अधिक पुलिस कर्मियों और अन्य के घायल होने की खबर है। डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी किरिट राठोड समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
धरने के दौरान शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम रामचंद्र यादव, एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, सीओ राहुल मिश्रा ने श्रमिकों से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर श्रमिकों को खदेड़ दिया।24 लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में संविदा श्रमिकों और उनके परिवारवालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और परियोजना के इंजीनियरिंग हॉस्टल के बाहर खड़ी तीन बाइकों को फूंक दिया। यूनिट हेड के आवास को भी निशाना बनाने की कोशिश की पर प्रशासन ने खदेड़ दिया। पुलिस ने अश्रु गैस के गोले छोड़े। इससे एक बालिका घायल हो गई। पत्थरबाजी में पुलिस की एक जीप के शीशे टूट गए। घटना में दो इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस वाले घायल हो गए।