फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bholenath arrived for marriage riding on Nandi, procession decorated with tableaux

Sonebhadra News: नंदी पर सवार होकर ब्याह रचाने पहुंचे भोलेनाथ, झांकियों से सजी बरात

Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bholenath arrived for marriage riding on Nandi, procession decorated with tableaux
भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाहोत्सव में बुधवार को लोग जमकर थिरके। गाजे-बाजे संग निकली बरात में भूत-प्रेत बनकर शामिल हुए। डीजे की धुन नाचते-झूमते हुए विवाह समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे। झांकियों से सजी बरात आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में रंगीला कांवड़ संघ की ओर से दोपहर बाद शिव बरात गुरुद्वारा के पास स्थित शिवमंदिर से आरंभ हुई। नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बराती हाथों में ध्वज, गदा आदि लिए हुए थे। बरात देर शाम बरैला महादेव मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां धूमधाम से विवाह की रस्में पूरी की गई। बरात में रथ पर सवार भगवान शिव की झांकी लोगों का मन मोहती रही। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश कुमार सोनी, डॉ. एचए त्रिपाठी, धर्मवीर तिवारी, दिनेश गुप्ता, दिनेश सोनी, अजय सिंह, दीपू सोनी, विवेक सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौवा पहाड़ी, हीरेश्वर महादेव मंदिर बीड़र एवं मल्देवा में कैलाश कुंज द्वार समेत अन्य शिवालयों पर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दोपहर करीब तीन बजे से नगर में शिव बरात निकली।
दूल्हा बनकर नंदी पर सवार हुए भगवान शिव की बरात नगर के प्राचीन शिवाला मंदिर व बीड़र में स्थित शिव मंदिर से निकली। महिलाओं ने भगवान शिव का शृंगार किया। बरातियों को लेकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु के साथ अन्य देवी देवता हीरेश्वर महादेव मंदिर बीड़र व कैलाश कुंज द्वार मल्देवा की ओर चल पड़े। मां पार्वती के मायके कैलाश कुंज में अगुआ डॉ. लवकुश प्रजापति और हीरेश्वर महादेव मंदिर में रवींद्र जायसवाल ने पूरी व्यवस्था संभाली। जयमाल का अनुपम दृश्य लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा।
नगर में शुक्रवार को पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर से शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। मुर्धवा से निकली बरात रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गई। बरात में शामिल लोग बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे। खाड़पाथर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुआ जुलूस मुर्धवा मोड़ पर पहुंचा, जहां भगवान शिव की पूजा की गई।
बरात में सबसे आगे आतिशबाजी करते हुए लोग चल रहे थे। इसके बाद भगवान शंकर का रथ था। उसके पीछे भगवान झांकियां शामिल थीं। बरात में एक खुले ट्रेलर पर तांडव नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। देर शाम बरात पिपरी चौराहे पर पहुंची। वहां शिव विवाह और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सुरक्षा में पिपरी थाने के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी राजेश चौबे दल बल के साथ लगे रहे।

महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात

ओबरा नगर में बुधवार को महाकाल सेवा समिति की ओर से भव्य शिव बरात निकाली गई। शिव बरात पुराने थाना चौराहे से निकलकर हनुमान मंदिर होते हुए मेन बाजार, कॉन्वेंट तिराहा, आर्य समाज, चड्ढा मार्केट, दादा ऊन चौराहा पहुंची। यहां करुणेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 9 से निकली शिव बरात भी उसमें शामिल हो गई। इसके बाद पीजी कॉलेज चौराहा, गैस गोदाम रोड आदि स्थानों से होकर श्रीराम मंदिर ग्राउंड पहुंची। श्रीराम मंदिर समिति के लोगों ने बारात का स्वागत किया। शिव बरात में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, समिति अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, धुरंदर शर्मा आदि शामिल रहे।

महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात
ओबरा नगर में बुधवार को महाकाल सेवा समिति की ओर से भव्य शिव बरात निकाली गई। शिव बरात पुराने थाना चौराहे से निकलकर हनुमान मंदिर होते हुए मेन बाजार, कॉन्वेंट तिराहा, आर्य समाज, चड्ढा मार्केट, दादा ऊन चौराहा पहुंची। यहां करुणेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 9 से निकली शिव बरात भी उसमें शामिल हो गई।

इसके बाद पीजी कॉलेज चौराहा, गैस गोदाम रोड आदि स्थानों से होकर श्रीराम मंदिर ग्राउंड पहुंची। श्रीराम मंदिर समिति के लोगों ने बारात का स्वागत किया। शिव बरात में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, समिति अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, धुरंदर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed